पति की डांट से नाराज होकर नवविवाहिता ने लगाई फांसी, डांटने की वजह कर देगी हैरान, वो अक्सर छिप-छिपकर….

Hang suicide noose-with-windows-light-against (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां शहर कोतवाली क्षेत्र में एक 25 वर्षीय विवाहिता ने महज इसलिए फांसी लगाकर जान दे दी क्योंकि उसके पति ने उसे गुटखा खाने को लेकर डांट दिया था. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की.

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पूनम के रूप में हुई है, जिसकी शादी साल 2019 में सम्राट सिंह नाम के युवक से हुई थी. पूनम का एक बेटा भी है. परिजनों का कहना है कि पूनम को गुटखा खाने की आदत थी. वह अक्सर छिप-छिपकर गुटखा खाती थी. घटना वाले दिन उसका पति सम्राट सिंह उसे गुटखा खाते हुए देख लिया और इस पर नाराजगी जताते हुए डांट लगाई. पति की डांट से पूनम बेहद आहत हो गई.

महिला ने गुस्से में आकर कमरे में जाकर फांसी लगा ली. जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली तो अन्य लोग कमरे में गए तो चीख-पुकार मच गई. परिजनों ने उसे नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

वहीं इस पूरे मामले को लेकर कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक (SHO) बलराम सिंह ने बताया कि महिला की आत्महत्या का मामला सामने आया है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद की बात सामने आई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!