‘गोली चल जावेगी….’ गाने पर हो रहा था डांस तभी सच में चल गई गोली, दो युवतियां घायल

mahoba
The Hindi Post

यूपी के महोबा में गोली लगने से दो महिलाओं के घायल होने की खबर है. दरअसल “गोली चल जावेगी…” गाने पर कुछ युवतियां नाच रहीं थी. इस दौरान वीडियो भी रिकॉर्ड किया जा रहा था. तभी किसी ने गोली चला दी.

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, कल्लू अहिरवार के घर पर एक कार्यक्रम हो रहा था. इस दौरान भीड़ में से निकल के एक शख्स बाहर आया और उसने देशी कट्टे से हवा में फायरिंग कर दी. गोली दो महिलाओं के पैरों में लगी. इससे वे घायल हो गईं. घायल महिलाओं को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, गोली चलाने वाले की पहचान अमित अहिरवार के रूप में हुई है.

फायरिंग की घटना से दहशत फैल गई. वहीं गोली चलाने वाला युवक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने अमित अहिरवार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कल्लू अहिरवार के घर पर कुंआ पूजन का कार्यक्रम हो रहा था. इसी दौरान आरोप है कि अमित अहरिवार ने हर्ष फायरिंग की. फिलहाल पुलिस अमित को ढूंढ रही है.

 

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!