जेल से पैरोल पर बाहर आया सीरियल किलर वापस नहीं लौटा, हुआ फरार, दो राज्यों की पुलिस ……

Jail

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

तिहाड़ जेल से पैरोल पर बाहर आया सीरियल किलर सोहराब फरार हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उसे तीन दिन की पैरोल मिली थी पर वो जेल वापस नहीं पहुंचा. अब दो राज्यों की पुलिस उसे ढूंढ रही है. इस काम में यूपी की पुलिस शामिल है.

मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि सोहराब को पत्नी से मुलाकात के बाद तिहाड़ जेल वापस लौटना था पर वो फरार हो गया. उसके जेल वापस नहीं लौटने से हड़कंप की स्थिति है. उसे गर्मजोशी से ढूंढा जा रहा है.

सोहराब एक खतरनाक अपराधी और सीरियल किलर है. उसने कई हत्याओं को अंजाम दिया है. सोहराब ने समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान लखनऊ के सआदतगंज में पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के नाती की भी हत्या करवा दी थी. इस दौरान वो जेल में बंद था लेकिन हत्या के लिए पूरा प्लान करने के बाद अंजाम दे दिया था.

मामला साल 2005 का है. सोहराब के छोटे भाई शहजादे की लखनऊ के हुसैनगंज में हत्या कर दी गई थी. इस हत्या का सोहराब और उसके दो भाइयों ने एक साल बाद बदला लिया था. तीनों भाइयों, सोहराब, सलीम और रुस्तम ने अपने भाई के हत्यारों की हत्या कर दी थी. हत्या करने से पहले सोहराब ने लखनऊ के तत्कालीन एसएसपी को फोन करके कहा था कि अपने भाई की मौत का बदला लेने जा रहा हूं, रोक सको तो रोक लो. इसके बाद तीनों ने अपने भाई के हत्यारों को ईद के दिन मौत के घाट उतार दिया था.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!