पूर्व सीएम अखिलेश यादव की सुरक्षा में चूक, सुरक्षा घेरा तोड़ नजदीक पहुंचा गया युवक और फिर….,VIDEO
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की फाइल फोटो (आईएएनएस)
सपा मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को दोपहर में अनवरगंज पहुंचे. यहां पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान इंजिनियर सुनील यादव और लल्लन चौहान ने समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की.
कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम की सुरक्षा में चूक हुई. इस दौरान एक युवक अचानक घेरे को तोड़ते हुए मंच पर पहुंच गया. पुलिस ने उसे आनन-फानन पकड़ लिया और उससे पूछताछ शुरू की.
अखिलेश यादव जी की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजमगढ़ में सपा कार्यालय का उद्घाटन करने गए थेवहां एक व्यक्ति सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर कूद गया और मंच पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था pic.twitter.com/LYpfwQgap1
— Bhanu Nand (@BhanuNand) July 3, 2025
बता दें कि अखिलेश यादव आवासीय भवन और पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए आजमगढ़ पहुंचे हैं. इसके बाद वे कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे.
सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि अखिलेश यादव के जिले का न होने को लेकर बार-बार सवाल खड़े किए जाते थे. इसे देखते हुए अखिलेश यादव ने अनवरगंज में आवास और कार्यालय का निर्माण कराने के लिए जमीन खरीदी थी.
वर्तमान में आवास का निर्माण पूरा हो चुका है. सपा कार्यालय का निर्माण होना है. इसका उद्घाटन करने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव का आगमन हुआ.
