प्यार में पागल हुई 9 बच्चों की मां, प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, रूह कंपा देगा हत्या का तरीका

kasganj murder

पुलिस ने दरियावगंज रेलवे स्टेशन के पास से हनीफ और रीना को गिरफ्तार कर लिया / फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया

The Hindi Post

यूपी के कासगंज से माथा ठनका देने वाली खबर सामने आई है. यहां 9 बच्चों की मां और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों पर रतिराम नट की हत्या का आरोप है. रतिराम गिरफ्तार महिला रीना का पति था.

रतिराम का शव 22 जून को ग्राम भरगैन (थाना पटियाली अन्तर्गत) के ट्यूबवेल की पानी की टंकी से बरामद हुआ था.

हत्या के बाद से रीना और उसका प्रेमी हनीफ फरार थे. पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

मृतक के भाई अरविंद ने फर्रुखाबाद के थाना पटियाली में भाई रतिराम के 18 जून की रात को गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रतिराम अपनी ससुराल ग्राम भरगैन में रहता था. सोमवार को पुलिस ने दरियावगंज रेलवे स्टेशन के पास से हनीफ और रीना को गिरफ्तार कर लिया.

कासगंज के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने मीडिया कर्मियों को बताया कि 22 जून को थाना पटियाली के भरगैन में एक ट्यूबवेल की पानी की टंकी में पुरुष का शव मिला था जिसकी पहचान रतिराम के रूप मे हुई थी. शव की पहचान मृतक के भाई कायमगंज के रहने वाले अरविंद ने की थी.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि अरविंद ने बताया था कि उनके भाई रतिराम अपनी सुसराल ग्राम भरगैन में रहते थे. उनकी पत्नी रीना का हनीफ नाम के व्यक्ति से प्रेम संबंध था. दोनों घटना के दिन से फरार थे. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दोनों की खोजबीन की जा रही थी. पुलिस ने मृतक की पत्नी रीना और उसके प्रेमी मोहम्मद हनीफ को गिरफ्तार कर लिया. दोनों ने पूछताछ के दौरान वारदात में शामिल होने की बात को कुबूल कर लिया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ने प्रेम संबंध की बात स्वीकार कर ली है. चूंकि रतिराम दोनों (रीना और हनीफ) के बीच आड़े आता था इसलिए उसकी हत्या कर दी गई.

“दोनों ने मिलकर साजिश रची कि रतिराम को रास्ते से हटा दिया जाए. घटना की रात रतिराम की पत्नी उन्हें बहाने से जंगल में ले गई. वहां हनीफ पहले से मौजूद था. फिर दोनों ने रतिराम के साथ मारपीट की और गला दबाकर उनकी हत्या कर दी. दोनों ने शव को वहां से उठाकर पानी की टंकी में डाल दिया.”

अपर पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि घटना के समय जो कपड़े हनीफ ने पहने हुए थे वो बरामद हो गए हैं. इन कपड़ों पर खून के धब्बे हैं. दोनों को जेल भेज दिया गया है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!