घट गए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम, नए रेट आज से लागू…

Commercial LPG (1)

फोटो क्रेडिट: आईएएनएस

The Hindi Post

जुलाई की शुरुआत महंगाई में राहत के साथ हुई है. जी हां, आज यानी 1 जुलाई 2025 से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती कर दी है. एलपीजी के नए रेट्स आज से लागू हो गए हैं. दिल्ली से लेकर मुंबई तक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुआ है. आपको बता दें कि दाम में कटौती से 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है. और राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर 58 रुपये तक सस्ता हो गया है. बता दें कि 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है.

IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, नई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर अब 1665 रुपये में उपलब्ध है. जबकि पहले यह सिलेंडर 1723.50 रुपये में बेचा जा रहा था यानी कुल 58.50 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती दाम में हुई है.

वहीं कोलकाता  में  आज से 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर 1826 रुपये से घटकर 1769 रुपये हो गया है. जबकि जुलाई की पहली तारीख से मुंबई में इस एलपीजी सिलेंडर का दाम 1674.50 रुपये से कम होकर 1616.50 रुपये हो गई है. वहीं चेन्नई में ह सिलेंडर अब 1881 रुपये की जगह 1823.50 रुपये में उपलब्ध है.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!