अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा – “अगर सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई को……”

Ayatollah Khamenei (1) (1)

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई (फाइल फोटो | क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने इजरायल पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. ईरान की तरफ से रविवार को इजरायल के 10 शहरों पर ताबड़तोड़ मिसाइल दागी गई जिनके जरिए राजधानी तेल अवीव और हाइफा को भी निशाना बनाया गया है. ईरान ने परमाणु ठिकानों पर हमले की बात तो कुबूली है लेकिन ज्यादा नुकसान न होने का दावा किया है.

वही ईरान ने एक और बड़ा बयान दिया है. ईरान की तरफ से कहा गया है कि उनके सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई को निशाना बनाने का कोई भी कदम किसी भी डील या बातचीत के दरवाजे को बंद कर देगा और इसके बाद करारा जवाब दिया जाएगा.

बीते दिनों इजरायल ने खामेनेई का टारगेट करने का प्लान बनाया था लेकिन अमेरिका ने वीटो का इस्तेमाल कर इस कार्रवाई को रोक दिया. हालांकि अमेरिका ने कहा कि वह कहां छुपे बैठे हैं यह पता है और उन्हें टारगेट करना मुश्किल नहीं है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!