यात्रियों से भरे हॉट एयर बलून में लगी आग, आसमान से सीधा नीचे गिरी टोकरी, 8 की मौत, नजारा देख सहम गए लोग, VIDEO
दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील से बड़ी खबर सामने आई है. यहां हॉट एयर बलून में आग लगने से 8 लोगों की जान चली गई और 13 लोग घायल हो गए. बलून में पर्यटक सवार थे.
यह हादसा तब हुआ जब हॉट एयर बलून उडान पर था. आग लगने के बाद बलून नीचे की ओर गिरने लगा. कुछ ही देर बाद यह पूरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जलता हुआ बलून जमीन पर आ गिरा. घटना से चीख पुकार मच गई. राहत और बचाव टीमों ने मौके पर पहुंच कर राहत अभियान चलाया.
इस दुखद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में आग की लपटों में घिरे गुब्बारे से धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है. इसे धीरे-धीरे जमीन की ओर गिरते हुए भी देखा जा सकता है.
BREAKING: Hot air balloon carrying 21 people crashes in southern Brazil pic.twitter.com/02fvbjSAoN
— BNO News (@BNONews) June 21, 2025
इस घटना की पुष्टि करते हुए राज्य गवर्नर जोर्जिन्हो मेलो ने कहा कि शनिवार सुबह प्राइया ग्रांडे शहर (सांता कैटरीना राज्य) में यह दुखद घटना घटी. उन्होंने लोगों के मरने की भी पुष्टि की.
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हुई है. वही अग्निशमन विभाग के मुताबिक, 13 जीवित बचे लोगों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया.
प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलून की टोकरी में 21 लोग सवार थे. बलून ऊपर की ओर उठ रहा था जब उसमें आग लग गई. आग लगते ही चीख-पुकार मच गई और इस हादसे में लोगों की जान चली गई.
गवर्नर के अनुसार, जीवित बचे लोगों को उचित उपचार दिया जा रहा है.
Hindi Post Web Desk
