होटल के कमरे में निजी पल बिता रहा था कपल, खिड़की पर नहीं था पर्दा, लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया वीडियो….

Jaipur (1) (1)
The Hindi Post

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कपल साथ में निजी पल व्यतीत करते हुआ दिख रहा है. यह दृश्य खिड़की से सड़क पर आते-जाते लोगों को दिख रहा था. इस दौरान किसी ने इन अंतरंग पलों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इसके बाद से वीडियो वायरल हो रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कपल का इंटीमेट होने का यह वीडियो जयपुर के एक नामी होटल का है. वही यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है.

जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार, कपल के इंटिमेट होने का दृश्य देखकर भारत जोड़ो सेतु पुल से जा रहे लोग ठहर गए और देखते ही वहां भीड़ जमा हो गई.

वीडियो में दिख रहा है कि जब कपल संबंध बना रहा होता तो खिड़की पर पर्दा नहीं लगा होता. इस कारण पूरा दृश्य सड़क से साफ दिखाई दे रहा था. किसी वाहन चालक ने इस दृश्य का वीडियो बना लिया और इसे वायरल कर दिया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान पुल पर जाम की स्थिति बन गई थी. फिलहाल इस घटना से सब लोग हैरान है और इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.

एक सोशल मीडिया यूजर ने एक्स पर लिखा, “किसी कपल के निजी पलों को पोस्ट करना अनैतिक है. वो जो भी कर रहे हैं होटल के रूम में कर रहे हैं न कि सड़क पर. कृपया इस वीडियो को डिलीट कर दीजिए.”

एक अन्य यूजर ने भी इसी तरह के विचार एक्स पर शेयर किए हैं.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!