एयर इंडिया ने इतनी घेरलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को किया रद्द, इसका बताया यह कारण

Air India 2 (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | एयर इंडिया ने रखरखाव के चलते आठ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया है. एयरलाइन की ओर से जारी बयान में कहा गया, “रखरखाव और परिचालन कारणों से उड़ानों को रद्द कर दिया गया है.”

12 जून को अहमदाबाद में हादसे के बाद एयर इंडिया लगातार मुश्किलों का सामना कर रही है और अपने परिचालन को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए कदम उठा रही है.

एयर इंडिया द्वारा जिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया गया है. इनमें दुबई से चेन्नई, दिल्ली से मेलबर्न, मेलबर्न से दिल्ली और दुबई से हैदराबाद की उड़ानें शामिल है. वहीं, एयरलाइन ने पुणे से दिल्ली, अहमदाबाद से दिल्ली, हैदराबाद से मुंबई और चेन्नई से मुंबई की उड़ान को रद्द किया है.

विमानन कंपनी ने यह भी कहा कि टिकट रद्द करने पर पूरा रिफंड देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इच्छुक यात्रियों को कॉम्पलीमेंट्री रीशेड्यूलिंग की सुविधा भी दी जा रही है.

एयर इंडिया ने कहा, “यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है. हमारे सहयोगी यात्रियों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं.”

एयर इंडिया ने यह भी कहा कि हवाईअड्डे पर आने से पहले यात्रियों को फ्लाइट का स्टेटस भी चेक करना चाहिए. यानि यह कन्फर्म करना चाहिए कि फ्लाइट कही कैंसिल तो नहीं है या फिर उसके उड़ान भरने के समय में कोई परिवर्तन तो नहीं है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!