कोरोना संक्रमण की दर में हुआ बदलाव, देश में इस वक्त इतने एक्टिव केस….

corona (1)

फाइल फोटो/आईएएनएस

The Hindi Post

नई दिल्ली | कोविड-19 संक्रमण का नया वैरिएंट अब कमजोर पड़ रहा है. इससे संक्रमण के एक्टिव मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है. आम लोगों और सरकार के लिए यह एक बड़ी राहत है. फिलहाल भारत में कोविड संक्रमण के एक्टिव केस घटकर 6 हजार से नीचे आ चुके हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड को लेकर 19 जून की सुबह 8 बजे तक के आंकड़े जारी किए. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पूरे देश में 507 संक्रमण के मामले कम हुए हैं. इससे कुल एक्टिव केस घटकर 5976 रह गए हैं. गुरुवार को सबसे बड़ी गिरावट कर्नाटक में दर्ज की गई जहां संक्रमण के 187 केस घटे.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में कर्नाटक के अलावा राजस्थान में 83, केरल में 75, गुजरात में 59, महाराष्ट्र में 46, उत्तर प्रदेश में 18 और आंध्र प्रदेश में 13 एक्टिव केस घटे हैं. हरियाणा में 9, मध्य प्रदेश में 7, झारखंड में 6, बिहार में 3, जम्मू कश्मीर में 2 और तेलंगाना-छत्तीसगढ़ में एक-एक कोरोना केस कम हुए हैं.

24 घंटों में संक्रमण के केस घटने के बाद केरल में अब कुल एक्टिव केस 1309 बचे हैं. गुजरात में अभी 1046 एक्टिव केस हैं. इसके अलावा कर्नाटक में 466, महाराष्ट्र में 443, उत्तर प्रदेश में 257, राजस्थान में 219, तमिलनाडु में 187 और हरियाणा में 106 लोग अभी कोविड से संक्रमित हैं.

हालांकि कुछ राज्यों में पिछले 24 घंटों में कोविड के नए मामले दर्ज हुए हैं. दिल्ली और सिक्किम में 12-12 नए केस मिले हैं. इससे दिल्ली में कुल कोविड केसों की संख्या 632 हो गई है. सिक्किम में फिलहाल 57 एक्टिव केस हैं. असम में 7, पंजाब में 5, मणिपुर में दो और गोवा-पुडुचेरी में एक-एक मरीज मिले हैं.

कोविड के मामलों में गिरावट के बीच पिछले 24 घंटों में देश में 3 लोगों की जान भी गई है. दिल्ली में 67 और 74 साल की दो महिलाओं की कोविड संक्रमण संबंधी दिक्कतों के चलते मौत हो गई. केरल में संक्रमित 58 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी जान गंवाई है.

IANS


The Hindi Post
error: Content is protected !!