शख्स ने बकरीद पर दी अपनी ही “कुर्बानी”, धारदार हथियार से काटी गर्दन, सुसाइड नोट से हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा

DEAD BODY

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

यूपी के देवरिया से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां 60 साल के शख्स ने कथित तौर पर अपनी गर्दन तेज धार हथियार से काट ली. इससे उसकी मौत हो गई. यह घटना बकरीद (सात जून) वाले दिन घटी. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा है. स्थानीय लोग हैरान है.

मृतक का नाम ईश मोहम्मद अंसारी था. वह अपने परिवार के साथ रहता था. परिवार वालों ने जब उसे देखा तो वह गंभीर हालत में था. उसकी गर्दन कटी हुई थी. उसको तुरंत देवरिया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था और वहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है. इसमें लिखा है, “इंसान बकरे को अपने बेटे की तरह पालता है और उसकी कुर्बानी दे देता है. मैं अपनी कुर्बानी खुद अल्लाह के रसूल के नाम पर कर रहा हूं. किसी ने कत्ल नहीं किया है और मेरी कब्र खूंटे के पास बनाना. उसी में दफनाना.”

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (उत्तर) अरविंद कुमार वर्मा के अनुसार, फोरेंसिक साक्ष्य और प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि शख्स ने खुद को नुकसान पहुंचाया (गर्दन काट ली). कानूनी प्रोटोकॉल के अनुसार पोस्टमार्टम किया जा रहा है. मामले में जांच जारी है. पुलिस सुसाइड नोट की सत्यता की भी जांच कर रही है.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच की जा रही है.

वही मृतक की पत्नी हाजरा खातून ने बताया कि उसके पति पर भूत-प्रेत का साया था और वो अक्सर आजमगढ़ की दरगाह जाया करता था. तीन दिन पहले ही वह दरगाह से लौटा था. पत्नी की मानें तो शनिवार को ईश मोहम्मद झोपड़ी में धूपबत्ती जलाकर तंत्र-मंत्र कर रहे थे.

पुलिस ने कहा फील्ड यूनिट द्वारा मौके से जुटाए गए साक्ष्य और सुसाइड नोट के आधार पर प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. फिलहाल जांच जारी है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!