बेंगलुरु भगदड़ मामला: पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार, कौन है ये लोग?

Arrest IANS 2 (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | 4 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के आईपीएल 2025 विजय समारोह के दौरान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी. अब इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने फ्रेंचाइजी के मार्केटिंग हेड समेत चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है.

आरसीबी के मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड निखिल सोसले को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वो केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले थे. पुलिस ने किरण कुमार (वरिष्ठ इवेंट मैनेजर) और सुनील मैथ्यू (उपाध्यक्ष – व्यवसाय मामले) को भी गिरफ्तार किया है जो डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क के लिए काम कर रहे है. यही कंपनी आरसीबी के विजय समारोह की इंचार्ज इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है.

सोसले पिछले दो सालों से आरसीबी के मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड हैं. आईपीएल के अलावा, वह महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में आरसीबी के ब्रांड और कमर्शियल एफर्ट्स का भी नेतृत्व करते हैं.

किरण कुमार डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड में वरिष्ठ इवेंट मैनेजर रहे हैं और जून 2012 से कंपनी में काम कर रहे हैं. वही सुनील वर्तमान में डीएनए एंटरटेनमेंट कंपनी में व्यावसायिक मामलों के उपाध्यक्ष हैं. वह यहां जून 2000 से कार्यरत हैं.

डीएनए एंटरटेनमेंट कंपनी के एक अन्य अधिकारी सुमंत को भी गिरफ्तार किया गया है. वह कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के टिकट संचालन का नेतृत्व करते है.

गिरफ्तार किए गए चार व्यक्तियों के अलावा, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के सचिव ए. शंकर, कोषाध्यक्ष जयराम, आरसीबी और डीएनए अधिकारियों की भी तलाश की जा रही है.

IANS


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!