मासूम बच्ची से रेप के आरोपी का एनकाउंटर….

arrest

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

लखनऊ | राजधानी लखनऊ के मदेयगंज थाना क्षेत्र से रेप का मामला सामने आया है. आरोपी कमल किशोर उर्फ भदर ने 27 मई की रात करीब 2:00 बजे मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया.

मदेयगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 27 मई की रात को ही मुकदमा दर्ज कर लिया था. वही पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

वही एसीपी महानगर नेहा त्रिपाठी के नेतृत्व में मदेयगंज थाना प्रभारी राजेश सिंह की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया. इस दौरान पुलिस को आरोपी के बंधा रोड स्थित रघुवंशी ढाल के पास होने की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार कमल किशोर को रोकने का इशारा किया लेकिन वह भागने लगा और उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी.

पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें कमल किशोर के पैर में गोली लग गई. पुलिस ने घायल अवस्था में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है.

डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कमल किशोर नाम के एक शख्स को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि 27 मई की रात को पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया. इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगाई गई थी. आज उस आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी के पास से मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है.

बता दें कि आरोपी लखनऊ के मदेयगंज बंधा रोड के झोपड़पट्टी में रहता है और वह मूल रूप से सिधौली जिला सीतापुर का रहने वाला है.

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को घायल अवस्था में इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.


The Hindi Post
error: Content is protected !!