तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न की प्राप्ति, गूंजी किलकारी, तेज प्रताप ने दी प्रतिक्रिया….
Photo: X/@yadavtejashwi
पटना | राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कार्यालय में तेजस्वी यादव को पुत्ररत्न की प्राप्ति तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव एवं राबड़ी देवी को पौत्र प्राप्ति की खुशी में जश्न का माहौल देखा गया.
मंगलवार की सुबह राजद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशियां मनाई. उन्होंने तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव को पुत्र प्राप्ति के लिए बधाई दी. राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि आज बिहार के आम अवाम और राष्ट्रीय जनता दल की नीतियों पर विश्वास करने वाले सभी वर्गों में खुशी का माहौल है. इस मौके पर नेताओं-कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशियां मनाई और बधाई दी.
वहीं विवादों के बीच तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी के पुत्ररत्न की प्राप्ति पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट किया है. तेज प्रताप ने पोस्ट करते हुए लिखा कि श्री बांके बिहारी जी की असीम कृपा व आशीर्वाद से नवजात शिशु के आगमन ( पुत्ररत्न की प्राप्ति ) पर मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है… छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव एवं राजश्री यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं… भतीजे को मेरा स्नेहिल आशीर्वाद एवं शुभ प्यार..
इधर, हाजीपुर में राजद कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर, भगवानपुर अड्डा में पूजा अर्चना की और लालू यादव के पूरे परिवार के लिए कल्याण की दुआ मांगी. राजद नेता केदार प्रसाद यादव ने कहा कि नवंबर में महागठबंधन की सरकार बनेगी और तेजस्वी यादव की संतान खुशी का संदेश लेकर आई है.
बता दें कि बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है. तेजस्वी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी साझा की है, तो वहीं बहन रोहिणी आचार्य ने भतीजे ‘जूनियर टूटू’ का स्वागत किया है. तेजस्वी की सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए रोहिणी ने लिखा- “गौरवान्वित मां-पापा, दादा-दादी और बहन कात्यायनी को ढेर सारी बधाई. हमारे जूनियर टूटू को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद.”
इससे पहले उनके भाई तेजस्वी ने ‘एक्स’ और फेसबुक पर बच्चे की तस्वीर के साथ खबर सुनाई. उन्होंने लिखा, ‘सुप्रभात! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ. हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और खुश हूं. जय हनुमान!
