दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नेताजी ने कार से उतारकर महिला से बनाए संबंध, FIR दर्ज….
फोटो: सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो मध्य प्रदेश के मंदसौर का बताया जा रहा है. इसमें एक व्यक्ति और महिला अश्लील हरकतें कर रहे है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कथित वीडियो में दिख रहे शख्स मनोहर लाल धाकड़ है. बताया जा रहा है कि मनोहर लाल धाकड़ स्थानीय नेता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 13 मई को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर घटी जिसे हाईवे पर लगे हाई-रिज़ॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरों ने रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. उनकी तलाश की जा रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भानपुरा पुलिस ने मनोहर लाल धाकड़ और उनकी महिला साथी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 (सार्वजनिक अश्लीलता), 285 (जिससे जान-माल को खतरा हो) और 3 (5) के तहत एफआईआर दर्ज की है. आरोपी नेता इस घटना के बाद से फरार हैं. उनकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं.
परिवहन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, वीडियो में दिख रही सफेद कार मनोहर लाल धाकड़ के नाम पर पंजीकृत है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मनोहर लाल की जिला पंचायत सदस्य हैं.
मंदसौर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने पीटीआई को बताया, “धाकड़ बानी गांव से हैं लेकिन वह भाजपा के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं. उनकी पत्नी सोहन बाई जिला पंचायत सदस्य हैं. मनोहरलाल ऑनलाइन माध्यम से पार्टी के सदस्य बने हैं या नहीं यह पता नहीं है.” दीक्षित ने कहा कि उन्होंने सुना है कि अश्लील वीडियो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का है.
वही धाकड़ महासभा युवा संघ ने मनोहर लाल को तुरंत पद से बर्खास्त कर दिया है. वो इसके राष्ट्रीय मंत्री के पद पर थे. राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन धाकड़ ने कहा कि संगठन की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है.
Hindi Post Web Desk
