आग लगने के बाद मिनटों में पलटी नाव, पानी में दिखा दिल दहला देने वाला मंजर, 148 लोगों की हुई मौत…
अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) से बड़ी खबर सामने आई है. यहां की कांगो नदी में एक लकड़ी की नाव समा गई. दरअसल, इस विशाल नाव में 500 यात्री सवार थे. यह हादसा मंगलवार को हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नाव में सवार 500 यात्रियों में से 148 की मौत हो गई है जबकि 100 से ज्यादा यात्रियों का पता नहीं चल पाया है.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब HB Kongolo नाम की नाव मटानकुमु पोर्ट से बोलोम्बा क्षेत्र की ओर जा रही थी. नाव में करीब 500 यात्री सवार थे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाव पर एक महिला खाना बना रही थी. इसी दौरान, आग लग गई (नाव में). कुछ ही देर में पूरी नाव आग की चपेट में आ गई. आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. कुछ ही मिनटों में नाव पलट गई.
🇨🇩🕊️❗️JUST IN: At least 148 people have died and hundreds remain missing after a motorized wooden boat, caught fire and capsized on the Congo River on Tuesday. Officials say the fire began when a woman was cooking on board.
🔹Many victims, including children, drowned after… pic.twitter.com/9CtOf6wT4h
— MoloOSINT🎖️ (@44Molo) April 19, 2025
नदी सुरक्षा विभाग के अधिकारी कॉम्पिटेंट लोयोको के मुताबिक, हादसे की शुरुआत नाव पर खाना पकाते समय हुई. आग लगने के बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि लोग अपनी जान बचाने के लिए नदी में कूदते नजर आए. लेकिन दुर्भाग्यवश, उनमें से कई लोगों को तैरना नहीं आता था जिस कारण वे डूब गए.
वही रेस्क्यू टीम अब भी लापता लोगों की तलाश में लगी हुई है. इस भयानक घटना ने लोगों को हिला के रख दिया है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
