नाले में मिला 5 साल की मासूम का शव, आरोपियों ने रेप के बाद की हत्या, परिवार का दावा- शरीर के कई अंग थे गायब…

Girl Sexually Assaulted Raped Hiding Face Behind Hands Deposit Photos AI Photo (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo)

The Hindi Post

इस्लामाबाद | कराची के (पाकिस्तान) लियाकतबाद इलाके में पांच साल की एक बच्ची से रेप और हत्या का मामला सामने आया है. अपराधियों ने बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर शव को गुज्जर नाले में फेंक दिया.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक दिन पहले बच्ची की गुमशुदगी साचल थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस सर्जन सामिया तारिक ने बच्ची के साथ यौन हिंसा की पुष्टि की है. तारिक ने यौन शोषण की पुष्टि करते हुए कहा कि फॉरेंसिक नमूने एकत्र कर रासायनिक विश्लेषण के लिए भेजे गए हैं.

बच्ची के पिता ने बताया, “जब उनकी बेटी का शव मिला तो उसके हाथ और पैर बंधे हुए थे. अगर बेटी की तलाश के लिए समय पर कार्रवाई की गई होती तो उसकी जान बचाई जा सकती थी. हम अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी और अभियोजन की मांग करते हैं.”

हत्या के विरोध में  मासूम के परिवार ने कराची में अबुल हसन इस्फहानी रोड को जाम कर दिया. परिवार का दावा है कि बच्ची के शरीर के कुछ अंग भी गायब थे.

मामले की जांच शुरू कर दी गई है और संदिग्धों की पहचान के लिए सिकंदर गोथ के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं.

सीसीटीवी फुटेज में एक महिला बच्ची को ले जाती हुई दिखाई दे रही है, हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है.

गौरतलब है कि पाकिस्तान में छोटी बच्चियों के अपहरण के मामले अधिकारियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गए हैं, जो बार-बार अपराधियों को पकड़ने और उन्हें न्याय दिलाने में नाकाम रहे हैं.

IANS


The Hindi Post
error: Content is protected !!