कई दिनों से पाकिस्तान के कब्जे में है BSF जवान, पत्नी पहुंची पठानकोट

BSF Jawan's Wife 2 (1)

BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ की पत्नी रजनी शॉ (फोटो: सोशल मीडिया)

The Hindi Post

सीमा सुरक्षा बल यानि बीएसएफ के एक जवान इस समय पाकिस्तान के कब्जे में है. पूर्णम कुमार शॉ अनजाने में सीमा पार कर गए थे. इसके बाद पाकिस्तान के रेंजर्स ने उन्हें कब्जे में ले लिया था. यह बात 23 अप्रैल की है.

पूर्णम के पाकिस्तान में होने के कारण उनका परिवार चिंतित है और उनकी सुरक्षित वापसी की राह देख रहा है. सोमवार को पूर्णम की पत्नी रजनी शॉ अपने पति की सलामती और रिहाई की खबर पाने के लिए पश्चिम बंगाल के रिशरा से पंजाब के पठानकोट पहुंची थी. दरअसल, परेशान हाल रजनी पठानकोट पहुंची थी. वह अपने पति के बारे में जानकारी लेने के लिए पश्चिम बंगाल से यहां आई थी. हालांकि, वह अब वापस लौट चुकी है.

जानकारी के अनुसार, रजनी पहले पठानकोट पहुंची थी और उसके बाद फिरोजपुर गईं थी ताकि पति की रिहाई को लेकर उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी मिल सके. फिरोजपुर (पंजाब) में बीएसएफ के कमांडिंग ऑफिसर से उनकी मुलाकात हुई थी. बीएसएफ अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया था कि बीएसएफ पूर्णम कुमार शॉ को भारत वापस लाने का भरपूर प्रयास कर रही है. इसके बाद वह पश्चिम बंगाल वापस लौट गई.

रजनी ने कोलकाता रवाना होने से पहले टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें बीएसएफ अधिकारियों से संतोषजनक आश्वासन मिला है. उन्होंने कहा, “कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स के साथ बातचीत जारी है और समाधान की संभावना नजर आ रही है. मुझे भरोसा दिया गया है कि मेरे पति सुरक्षित हैं और जल्द वापस आ सकते हैं.”

 

Hindi Post Web Desk


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!