मानव शर्मा सुसाइड केस: पुलिस ने किया निकिता और उसके पिता को गिरफ्तार, दोनों यहां छुपे थे

Agra Suicide Case Manav Sharma (1)
The Hindi Post

24 फरवरी 2025 को मानव शर्मा नाम के युवक ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया था. मानव ने यूपी के आगरा में फांसी लगा ली थी.

इसके बाद 28 फरवरी 2025 को एक वीडियो सामने आया था. इस वीडियो में मानव ने सुसाइड करने का कारण बताया था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसके बाद से ही मानव की पत्नी निकिता फरार चल रही थी. उसकी तलाश में आगरा पुलिस दबिश दे रही थी.

अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. आगरा पुलिस ने निकिता और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है.

पुलिस ने दोनों को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है. दोनों यही छिपे थे. निकिता के पिता ने गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली थी. 20 मार्च को आगरा कोर्ट ने निकिता और उसके पिता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. इसके बाद पुलिस ने दोनों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया था. अब दोनों पुलिस की गिरफ्त में है.

 

Hindi Post Web Desk


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!