म्यांमार में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या 1,000 के पार, VIDEO

Myanmar Earthquake IANS (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

म्यांमार में शुक्रवार (28 मार्च) को 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था. इससे काफी नुकसान हुआ है. कई इमारतें ढह गई है. वही बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हुई है.

म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर – मांडले में राहत और बचाव का काम जारी है. आपको बता दे कि मांडले में ही इस शक्तिशाली भूकंप का केंद्र था. इस कारण इस शहर में काफी तबाही हुई है.

ताजा जानकारी के अनुसार, इस भूकंप में मरने वालों की संख्या 1,000 के पार हो गई है. इससे पहले जानकारी आई थी कि भूकंप के कारण 694 मौतें हुई है. वही एक अमेरिकी एजेंसी के अनुसार, मौतों का आकड़ा 10,000 के पार जा सकता है.

भूकंप कितना शक्तिशाली था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भारत के कुछ हिस्सों (जिनमें मेघालय और मणिपुर शामिल हैं), ढाका और चटगांव तथा चीन में भी तीव्र झटके महसूस किए गए थे.

वही म्यांमार से 900 किलोमीटर दूर स्थित बैंकॉक में भी इसका असर महसूस किया गया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!