इस राज्य में बढ़े दूध के दाम, 4 रूपए प्रति लीटर का हुआ इजाफा
कर्नाटक के लोगों को महंगाई का बढ़ा झटका लगने जा रहा है. राज्य में अप्रैल की एक तारीख से दूध के दाम में चार रुपये प्रति लीटर का इजाफा होगा. कर्नाटक के राज्य सहकारी मंत्री के एन राजन्ना ने घोषणा की कि राज्य में एक अप्रैल से दूध के दाम में चार रुपये प्रति लीटर की दर से वृद्धि होगी. कर्नाटक सरकार ने नंदनी दही के दाम में भी चार रुपये प्रति लीटर के हिसाब से इजाफा किया है.
राज्य सहकारी मंत्री के एन राजन्ना बताया कि एक अप्रैल से नंदिनी दूध के दाम में चार रुपये प्रति लीटर की दर से इजाफा किया जाएगा. कर्नाटक सरकार ने यह फैसला कर्नाटक मिल्क फेडरेशन की तरफ से लगातार दूध के दाम में इजाफा किए जाने की मांग के बाद उठाया गया है. इससे पहले जून 2024 में दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था.
कर्नाटक सरकार में पशुपालन मंत्री के वेंकटेश ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अध्यक्षता में कर्नाटक मंत्रिमंडल की मीटिंग में मिल्क प्रोडक्शन और प्रोसेसिंग की कॉस्ट को देखते हुए राज्य में डेयरी फार्मिंग को प्रोत्साहित करने के लिए नंदिनी दूध और दही के विक्रय मूल्य (selling price of Nandini milk) में 4 रुपये प्रति लीटर/किलोग्राम की वृद्धि करने पर सहमति व्यक्त की गई.
