कांग्रेस विधायक ने साधु-संतों और महामंडलेश्वरों को बताया सांड, बोले- दूसरों का खेत चर रहे, भड़की भाजपा, VIDEO

Congress MLA MP Rajendra Singh (1)
The Hindi Post

सतना | मध्य प्रदेश के सतना जिले में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान अमरपाटन से कांग्रेस विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह ने साधु-संतों और महामंडलेश्वर की तुलना सांड से कर दी जिससे सियासत गर्मा गई है. उनके इस बयान पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

प्रदेश सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कांग्रेस विधायक के बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे कांग्रेस की सनातन विरोधी मानसिकता करार दिया.

उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “कांग्रेस हमेशा सनातन धर्म का अपमान करने का काम करती रही है. साधु-संतों को सांड की संज्ञा देना निंदनीय है. यह बयान कांग्रेस पार्टी के असली चरित्र को उजागर करता है.”

उन्होंने आगे कहा कि जनता ऐसे बयानों का जवाब चुनाव में देगी और कांग्रेस को अपने इस बयान पर माफी मांगनी चाहिए. हमें साधु-संतों के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा है. सनातन धर्म इन्हीं संतों की वजह से जीवित है लेकिन कांग्रेस लगातार तुष्टिकरण की राजनीति करती आ रही है. यह बयान भी उसी मानसिकता का परिणाम है.

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अल्पसंख्यक वोट बैंक की राजनीति के चलते ऐसे बयान देती रहती है, लेकिन अब जनता जागरूक हो गई है और कांग्रेस की असली सोच को पहचान चुकी है.

इस विवाद के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया है और विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह से माफी की मांग की है.

इसके साथ ही भाजपा सांसद संबित पात्रा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा, “यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि इन लोगों को सनातन से लगाव नहीं है और ये सभी सनातन विरोधी हैं. अगर हिंदुस्तान में रहकर कोई सनातन का विरोध करता है, अगर उन नेताओं को हिंदुस्तान में रहकर गौ माता से दुर्गंध आती है, हिंदुस्तान में रहकर साधु-संतों को ‘छूटा सांड’ कहते हैं, तो उन्हें हिंदुस्तान में राजनीति बंद कर देनी चाहिए. उन्हें वह भूमि ढूंढनी चाहिए, जहां सनातन का अपमान हो सके. यह देश सनातन का अपमान नहीं सहेगा.”

IANS


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!