शिवसेना नेता की गोलियां मारकर हत्या, फैल गई सनसनी

Gun Deposit PhotosThe English Post (1)

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

चंडीगढ़ | पंजाब के मोगा जिले में शुक्रवार को शिवसेना के जिला अध्यक्ष मंगत राय मंगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने कहा कि मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावरों ने “निजी रंजिश” के चलते इस वारदात को अंजाम दिया.

फायरिंग में 12 वर्षीय लड़के सहित दो अन्य लोग घायल हुआ है जिनका इलाज जारी है.

पंजाब पुलिस ने FIR दर्ज कर छह आरोपियों – सिकंदर सिंह, वीरेंद्र कुमार, साहिल कुमार, जग्गा सिंह, शंकर और अरुण सिंगला को नामजद किया है. पुलिस ने कहा कि इस वारदात को व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण अंजाम दिया गया है.

इस घटना के विरोध में शिवसेना नेताओं ने मोगा शहर में बंद की घोषणा की है.

पुलिस अधीक्षक बाल कृष्ण सिंगला ने मीडिया को बताया, “तीन हमलावर बाइक पर आए और शिवसेना नेता मंगत राय मंगा पर गोलियां चलानी शुरू कर दी. इसके अलावा, इस घटना में 12 वर्षीय लड़का और एक सैलून मालिक घायल हुए है.”

उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे खतरे से बाहर हैं.

उन्होंने कहा, “हमने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.”

शिवसेना नेता मंगा को पुलिस अस्पताल ले गई थी जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

घायल बच्चे को पहले मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में उसे लुधियाना शहर के दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

मंगा की बेटी ने बताया कि उसके पिता गुरुवार रात करीब 8 बजे किराने का सामान खरीदने के लिए घर से निकले थे.

“रात 11 बजे किसी ने हमें बताया कि मेरे पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हम न्याय चाहते हैं और इसके लिए हमें जो भी करना होगा, वो करेंगे.”

पुलिस के अनुसार, मंगा का हाल ही में स्थानीय प्रतिद्वंद्वियों के एक समूह के साथ झगड़ा हुआ था और प्रथम दृष्टया फायरिंग की घटना उसी का परिणाम प्रतीत होती है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गांधी ने स्पष्ट किया कि इसमें कोई लक्षित हत्या या आतंकवाद का पहलू नहीं है.

गांधी ने कहा, “यह व्यक्तिगत रंजिश का मामला है. मृतक के परिवार द्वारा बताए गए छह संदिग्धों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है. उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.”

IANS


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!