वरिष्ठ भाजपा नेता का बयान- “…. मुस्लिम विधायकों को विधानसभा से बाहर फेंक देंगे …”

cropped-Hindi_Post-removebg-preview-1.png
The Hindi Post

पश्चिम बंगाल विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी का एक विवादित बयान सामने आया है. अधिकारी ने विधानसभा स्पीकर पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. यह नाराजगी उन्होंने बीजेपी विधायक के माइक बंद किए जाने को लेकर जताई है. उन्होंने कहा कि एक बार राज्य में बीजेपी की सरकार आ जाने दो तो हम टीएमसी के सभी मुस्लिम विधायकों को उठाकर सदन से बाहर सड़क पर फेंक देंगे.

अधिकारी के इस बयान के बाद सियासत भी तेज हो चली है. उनके इस विवादित बयान के बाद ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताते हुए उनके भाषण को ‘नफरती’ बताया है. इतना ही नहीं, टीएमसी ने सुवेंदु अधिकारी की दिमागी हालत पर भी सवाल उठाए हैं.

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी (फाइल फोटो | क्रेडिट: आईएएनएस)

आपको बता दे कि सुवेंदु अधिकारी को 17 फरवरी को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया था और वो अब पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित हो चुके हैं. उन्होंने राज्य की ममता सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि यह सरकार सांप्रदायिक प्रशासन चला रही है और उन्होंने इसे मुस्लिम लीग का दूसरा रूप भी करार दिया था. फिलहाल बीजेपी आलाकमान ने शुभेंदु के इस बयान पर चुप्पी साधी हुई है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!