“राजीव गांधी कैंब्रिज में दो बार फेल हुए थे, जो व्यक्ति फेल हुआ हो उसे देश का प्रधानमंत्री कैसे बना दिया”: बोले कांग्रेस नेता
फोटो: ट्विटर
मुंबई | कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाया है. अय्यर के इस बयान पर महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता नाना पटोले ने आपत्ति जताई है.
न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान नाना पटोले ने कहा, “आप किसके बारे में बात कर रहे हैं. यह उनकी निजी राय होगी. राजीव गांधी अब हमारे बीच नहीं हैं. ऐसे बयान देने से लगता है कि उनका मानसिक संतुलन गड़बड़ है और इसकी जांच होनी चाहिए.”
दरअसल, मणिशकंर अय्यर ने एक इंटरव्यू के दौरान राजीव गांधी के पीएम बनने पर आश्चर्य जताया है. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी कैंब्रिज में दो बार फेल हुए थे, इंपीरियल कॉलेज में भी फेल हुए थे. ऐसे में जो व्यक्ति फेल हुआ हो उसे देश का प्रधानमंत्री कैसे बनाया जा सकता है.
Rajiv Gandhi struggled academically, even failing at Cambridge, where passing is relatively easy. He then moved to Imperial College London but failed there as well…
Many questioned how someone with his academic record could become the Prime Minister.
Let the veil be stripped. pic.twitter.com/m9serSGQMs
— Amit Malviya (@amitmalviya) March 5, 2025
समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के शेष समय के लिए निलंबित किए जाने पर कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, “जो बात नहीं कही जानी चाहिए थी, वह क्यों कही, अगर उन्हें माफी मांगनी ही थी, तो फिर इस तरह का बयान क्यों दिया, गलती करने के बाद माफी मांगने से कोई फायदा नहीं होता, भविष्य में ऐसी गलतियां न हों, इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष ने आज उनके निलंबन की घोषणा की है.”
बता दें कि अबू आजमी ने हाल ही में मीडिया के सामने मुगल शासक औरंगजेब की जमकर तारीफ की थी. अबू आजमी ने औरंगजेब को क्रूर शासक मानने से इनकार कर दिया था. अबू आजमी ने कहा था कि औरंगजेब के कार्यकाल में भारत सोने की चिड़िया था. आजमी के इस बयान के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया. हालांकि औरंगजेब को लेकर दिए बयान को लेकर अबू आजमी ने माफी मांगी है. वीडियो जारी कर खेद जताया है. विधानसभा सत्र से निलंबित होने को उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित बताया.
IANS
