चौंकाने वाली वारदात: सो रहे शख्स का प्राइवेट पार्ट काट डाला, फिर…

Hindi_Post-removebg-preview (1)
The Hindi Post

गाजियाबाद के थाना वेव सिटी के बम्हेटा गांव में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है. यहां चार बदमाशों ने एक डेयरी संचालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया. फिर उनका प्राइवेट पार्ट काटकर फरार हो गए.

पीड़ित के बेटे प्रिंस यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को रात करीब 11 बजे यह वारदात हुई. उनके पिता संजय यादव (48) अपने कमरे में सो रहे थे. इसी दौरान चार युवक घर में घुसे. उन्होंने संजय को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया.

पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर जब तक परिवार के लोग पहुंचे, आरोपी फरार हो चुके थे. संजय को पहले गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया. एसीपी वेव सिटी उपासना पांडे ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है. फिलहाल मेरठ के अस्पताल में संजय की हालत स्थिर बनी हुई है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!