राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा में सेंध! फ्लोरिडा में ट्रंप के रिसोर्ट के ऊपर से गुजरे 3 एयरक्राफ्ट, सेना को…..

Donald Trump (1)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

राष्ट्रपति चुनाव से पहले से ही डोनाल्ड ट्रंप पर खतरा मंडरा रहा है. पेंसिलवानिया की एक सभा के दौरान उन पर हमला हुआ था और गोली कान को छूकर निकल गई थी. एक बार फिर उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. रिपोर्ट्स की मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित रिसॉर्ट मार-ए-लागो के एयरस्पेस में अनाधिकृत विमान घुस आए. तुरंत एयरफोर्स ऐक्टिव हो गई और एफ-16 फाइटर जेट्स की मदद से उस खदेड़ दिया.

डेली मेल की रिपोर्ट की मानें तो एफ-16 जेट के जरिए तीन विमानों को उस इलाके से बाहर किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक एक ही दिन में तीन बार विमान इस एयरस्पेस में घुसे. पहले 11;05 पर, इसके बाद 12:10 और फिर 12:50 बजे के आसपास तीन विमान पाम बीच के एयरस्पेस में उड़ान भर रहे थे. बता दें कि पिछले कुछ सप्ताह में कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं.

स्थानीय वेबसाइट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप जब अपने रिसॉर्ट पहुंचे थे तब तीन बार एयरस्पेस का उल्लंघन किया गया. एक बार 15 फरवरी को और दूसरी बार 17 फरवरी को इस तरह की घटना घटी. इसके बाद 18 फरवरी को भी पाम बीच के पास एक विमान उड़ान भरता हुआ पाया गया. अब इस इलाके में ऐसे विमानों को तैनात कर दिया गया है जो कि आसमान में ही किसी एयरक्राफ्ट को नष्ट कर सकते हैं और जमीन पर कोई नुकसान भी नहीं होगा.

रिपोर्ट के मुताबिक एफ-16 जेट ने जब अनाधिकृत विमानों को बाहर निकाल दिया तब डोनाल्ड ट्रंप अपने रिसॉर्ट पहुंचे थे.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!