कांग्रेस की महिला नेता की हत्या, सूटकेस में मिला शव…

Himani Narwal 3 (1) (1)

Photo: Social Media

The Hindi Post

हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला कस्बे के बस स्टैंड के पास एक युवती का सूटकेस में शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस को सूचना मिली थी एक सूटकेस में शव हो सकता है. इसी सूचना पर पुलिस ओर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची.

पुलिस ने जब सूटकेस खोला तो उसके होश उड़ गए क्योंकि सूटकेस में एक युवती की लाश थी. पुलिस को शक है कि युवती की गला घोंटकर हत्या की गई है. युवती की शिनाख्त कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल के रूप में हुई. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है.

इस खबर को अपडेट किया जायेगा.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!