रोते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया और फिर कर ली आत्महत्या….., पति ने पत्नी पर उत्पीड़न करने का लगाया आरोप…, कहा- “…कानून पुरुषों को सुरक्षित रखने के लिए होना चाहिए नहीं तो…”

Agra Suicide Case Manav Sharma (1)
The Hindi Post

यूपी के आगरा में एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली हैं. जान देने से पहले युवक ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या करने जा रहे हैं. वीडियो के सामने आने के बाद अब इस मामले को अतुल सुभाष के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है. अतुल ने कुछ महीनों पहले सुसाइड कर लिया था. उसने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड करने की बात वीडियो में कही थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीसीएस में मैनेजर के पद पर कार्यरत मानव शर्मा ने गले में फंदा लगाकर वीडियो बनाया और खुलासा किया है कि वो अपनी पत्नी के उत्पीड़न से परेशान हैं. साथ ही उन्होंने मांग की कि कानून पुरुषों को भी सुरक्षा दे.

सोशल मीडिया पर पोस्ट यह वीडियो 6 मिनट 56 सेकेंड का है. वीडियो में मानव कह रहे हैं, “यह वीडियो उन अधिकारियों के लिए जो पुलिस और कानून से जुड़े हैं. कानून पुरुषों को सुरक्षित रखने के लिए होना चाहिए नहीं तो ऐसा समय आएगा कि कोई आदमी बचेगा नहीं जिस पर इल्जाम लगा सको. मैं अपना बताता हूं मेरा सभी की तरह ही है. मेरी पत्नी का पता चला कि किसी के साथ संबंध है. लेकिन कोई बात नहीं. मुझे जाने से कोई दिक्कत नहीं है. मैं तो जाना चाहता हूं. मर्दों का सोचो. मर्दों के बारे में कोई तो बात करे. बेचारे बहुत अकेले हैं.”

वीडियो में मानव ने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए कहते हैं, “पापा सॉरी, मम्मी सॉरी. मेरे जाते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा. अच्छा मैं समझ रहा हूं कि कैसे मरते हैं. लेकिन तब तक फिर गुजारिश करूंगा कि अपनी जिंदगी में शामिल मर्दों के बारे में सोचो. मैं हमेशा सब छोड़ने वालों में से रहा. मैंने पहले भी सुसाइड की कोशिश की है कई बार (इस दौरान मानव अपनी कलाई में लगे कट का निशान दिखाते हैं).”

“मुझे छोड़ो बस आप सभी लोग अपना ध्यान रखो. चलो ठीक है, पीस आउट. तुम्हारा लॉ एंड ऑर्डर, लॉ एंड ऑर्डर, लॉ एंड ऑर्डर, ढंग से करो अगर करना है लेकिन नहीं तो फिर ठीक है जाएंगे कोई दिक्कत नहीं है.”

वीडियो के आखिर में मानव एक बार फिर कहते नजर आए, “मेरे मां-बाप को टच नहीं करना.” इसके बाद वीडियो बंद हो गया. जानकारी के मुताबिक इसके बाद मानव ने सुसाइड कर लिया. मानव के सुसाइड वीडियो का पुलिस ने संज्ञान ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

और जानकारी मिलने पर इस खबर को अपडेट किया जाएगा.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!