सरकारी बस में 26 साल की महिला से रेप, आरोपी……
प्रतीकात्मक फोटो
महाराष्ट्र के पुणे से बड़ी खबर सामने आई हैं. यहां 26 वर्षीय महिला से महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की बस के अंदर कथित तौर पर रेप किया गया. बस स्वारगेट बस स्टैंड पर खड़ी थी. इस खड़ी बस के अंदर महिला से गंदा काम किया गया. पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह 5.45 से 6.30 बजे के बीच हुई हैं.
पुलिस को पता चला हैं रेप का आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर हैं. उस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं. CCTV की मदद से आरोपी को पहचान लिया गया हैं लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी हैं. पुलिस उसे ढूंढ रही हैं.
पीड़ित महिला सतारा जाने के लिए बस स्टैंड पर आई थी. उसे आरोपी ने गुमराह कर दिया. आरोपी उसे एक बस में ले गया. बस एक तरफ खड़ी थी. उसमें रोशनी नहीं थी.
पुलिस ने बताया कि महिला ने आरोपी की बात पर विश्वास कर लिया और बस में चढ़ गई. इसके बाद आरोपी ने बस में महिला से रेप किया और वहां से भाग निकला.
पुलिस ने बताया कि महिला इसके बाद दूसरी बस में सवार हुई. उन्होंने अपने एक दोस्त को फोन किया और पूरी घटना के बारे में बताया. इसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई.
पुणे के पुलिस उपायुक्त स्मार्टाना पाटिल ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई हैं. वह एक हिस्ट्रीशीटर हैं. पुलिस आरोपी को पकड़ने के दबिश दे रही हैं.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
