सनसनीखेज! बिना सिर की लाश को मां-बेटी नदी में जा रही थी बहाने, तभी कुछ ऐसा हुआ कि …..

Trolley Bag Depositphotos_792425262_XL (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo)

The Hindi Post

कोलकाता | कोलकाता पुलिस ने दो महिलाओं को मंगलवार सुबह उस समय पकड़ा जब वे एक ट्रॉली बैग को गंगा में बहाने जा रही थी. इस बैग में एक महिला की सिर कटी लाश थी. शव कई टुकड़ो में था. ट्रॉली बैग में सिर कटी लाश देखकर पुलिस भी हैरान रह गई.

पुछताछ में पता चला कि शव को ठिकाने लगाने आई महिलाएं रिश्ते में मां-बेटी है. उनकी पहचान फल्गुनी घोष और आरती घोष के रूप में हुई.

वहीं मृतका की पहचान सुमिता घोष के रूप में हुई. वह फल्गुनी और आरती की ही रिश्तेदार थी. मृतका बुजुर्ग महिला थी. सुमिता की हत्या के बाद उनके शव को ट्रॉली बैग में भर दिया गया था और ठिकाने लगाने के लिए गंगा के घाट पर लाया गया था.

दोनों महिलाएं ट्रॉली बैग को गंगा में फेंक देना चाहती थी पर उससे पहले ही पकड़ी गई. पुलिस को पता चला कि फाल्गुनी और उनकी बेटी आरती ट्रॉली बैग को जब गंगा में बहाने वाले ही थी तभी मौके पर मौजूद कुछ मॉर्निंग वॉकर्स ने उन्हें ऐसा करने से रोका.

दरअसल, मॉर्निंग वॉकर्स को मां-बेटी पर संदेह हो गया था. उन्होंने जब दोनों से ट्रॉली बैग के बारे में पूछा तो जवाब मिला कि इसमें उनके कुत्ते का शव है. इसी दौरान, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस जब मौके पर पहुंची और मां-बेटी से सवाल-जवाब किया तो बड़ा खुलासा हुआ.

ट्रॉली बैग में एक महिला की सिर कटी लाश थी. लाश को चार टुकड़ों में काट कर रखा गया था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि बुजुर्ग महिला का इतनी बेहरमी से मर्डर क्यों किया गया था.

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार की गई महिलाएं उत्तर 24 परगना जिले के बारासात की रहने वाली हैं.

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!