सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज …..

Afzaal Ansari (1) (1)

अफजाल अंसारी (फाइल फोटो | क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

सपा सांसद अफजल अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. उन पर आरोप लगा है कि उन्होंने सनातन धर्म को मानने वाले लोगों की भावनाएं आहत की है.

अफजल अंसारी के खिलाफ जिला सहकारी बैंक-गाजीपुर के पूर्व अध्यक्ष देव प्रकाश सिंह ने शादियाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. यह मुकदमा गुरुवार रात को दर्ज किया गया.

गाजीपुर के एसपी डॉ. इरज राजा ने FIR की पुष्टि करते हुए बताया, “12 फरवरी को धार्मिक भावनाओं को आहत करने की शिकायत पर बीएनएस की धारा 299 और धारा 353 (2) के तहत सांसद अफजल अंसारी पर FIR दर्ज की गई है.”

बता दें कि, अफजल अंसारी संत रविदास की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे. अपने सम्बोधन में उन्होंने महाकुंभ में भीड़ को लेकर कहा था, “संगम तट पर नहाकर व्यक्ति का पाप धुल जाएगा. इसका मतलब कि आगे बैकुंठ में जाने का रास्ता खुल जाएगा. भीड़ देखने से ऐसा लग रहा है कि अब नर्क में कोई नहीं बचेगा और स्वर्ग हाउसफुल हो जाएगा.”

उन्होंने कहा, “ट्रेनों में हालत यह है कि लोग शीशा तोड़ रहे हैं और अंदर औरतें कांप रही हैं. औरतें बच्चों को गोद में छुपाकर रो रही हैं. शीशा तोड़ने वाले और रेलवे स्टेशन पर हंगामा करने वाले लोग हमारे और आपके घर के बच्चे हैं. पुलिस वाले भी परेशान हैं. टीटी ने अपना काला कोट उतार कर झोले में रख दिया है कि कहीं भीड़ उनकी भी पिटाई न कर दे.”


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!