हिंदू संगठनों ने वैलेंटाइन डे का किया विरोध, पोस्टर लगा के लिखा, “जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना”

Jahan Milenge Babu Shona Tod Denge Kona Kona (1)

Photo: Social Media

The Hindi Post

देश भर के तमाम हिंदू संगठनों की तरफ से 14 फरवरी के एक दिन पहले खास तैयारियों देखने को मिली. ये तैयारियां वेलेनटाइन डे के विरोध को लेकर थी. इसी क्रम में यूपी के फिरोजाबाद में एक हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने पूरे विधि-विधान के साथ लठ्ठ पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया.

लठ्ठ पूजन के साथ इस संगठन ने वैलेनटाइन डे मनाने वालों को चेतानी देते हुए एक खास नारा भी लगाया. संगठन के पदाधिकारियों ने नारा लगाया, “जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना.”

फिरोजाबाद में लठ्ठ पूजन का यह कार्यक्रम अटल पार्क के बाहर आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में हिंदू जागरण मंच एवं महिला सुरक्षा समिति के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे.

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वेलेनटाइन डे के विरोध में इस तरह के कार्यक्रम यूपी से लेकर एमपी तक कई शहरों में देखने को मिले हैं. इन कार्यक्रमों के जरिए समिति के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि वैलेनटाइन डे के नाम पर होटल, रेस्टोरेंट और सार्वजिनक जगहों पर किसी को भी अश्लीलता फैलाते पाया गया तो जरूरत पड़ने पर लाठी का भी इस्तेमाल किया जाएगा.

फिलहाल हिंदू संगठनों द्वारा वेलेनटाइन डे के विरोध में लगाया जाने वाला यह नारा चर्चा का विषय बना हुआ है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!