यूटूबर रणवीर इलाहबादिया के बेहद “गंदे” बयान पर मशहूर सिंगर बी प्राक ने दी प्रतिक्रिया, कहा- “आपकी सोच इतनी ……”
जाने-माने सिंगर बी-प्राक ने रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए रणवीर के शो “बीयर बाइसेप्स” में जाने से इंकार कर दिया है.
बी प्राक ने एक वीडियो जारी करके बताया, “मैं बीयर बाइसेप्स के एक पॉडकास्ट में जाने वाला था लेकिन हमने वो कैंसिल कर दिया है क्योंकि आपको पता है कि उसकी कितनी घटिया सोच है. उसने कैसे शब्द यूज किए हैं समय रैना के शो पर. ये हमारा इंडियन कल्चर नहीं है. ये आप हमें अपने पैरेंट्स की कौन-सी कहानी बता रहे हो? आप उनकी कौन सी बातें कर रहे हो? किस तरीके की बातें कर रहे हो? ये कॉमेडी है? ये कॉमेडी बिल्कुल नहीं है. ये स्टैंड-अप कॉमेडी है ही नहीं. लोगों को गालियां देना, गालियां सिखाना, ये कौन-सी जेनरेशन है? मुझे समझ ही नहीं आ रहा है.”

इसके आगे उन्होंने कॉमेडियन मनदीप सिंह को भी निशाने पर लिया और कहा, “इसमें एक सरदार जी भी आते हैं. सरदारजी आप सिख हो, आपको ये चीजें शोभा देती हैं? मम्मी कैसी हैं? आपका दिमाग ठीक तो है? आप क्या सीख दे रहे हो लोगों को? वो सरदारजी अपने इंस्टाग्राम पर डालते हैं, हां मैं गालिया देता हूं, इसमें क्या प्रॉब्लम है, हमें प्रॉब्लम है और रहेगी. ये रणवीर इलाहबादिया जो हैं, आप धर्म की बात करते हो, स्पिरिचुअलिटी की बात करते हो, इतने बड़े-बड़े लोग आपके पॉडकास्ट पर आते हैं. इतने बड़े-बड़े संत आते हैं और आपकी इतनी घटिया सोच है. दोस्तों…. मैं आपको एक ही बात बोलूंगा, अगर हम इन चीजों को नहीं रोक पाए तो आपके आने वाले बच्चों का भविष्य बहुत ही ज्यादा बुरा होने वाला है.”
Well done and bilkul sahi bola @BPraak ne pic.twitter.com/RuhbCGfuFF
— desi mojito 🇮🇳 (@desimojito) February 10, 2025
इसके आगे समय रैना और बाकी कॉमेडियन से रिक्वेस्ट करते हुए बीप्राक ने कहा, “प्लीज, मेरी समय रैना से भी रिक्वेस्ट है, बाकी जो कॉमेडियन्स उस शो पर आते हैं, उनसे हाथ जोड़कर, विनम्रता से रिक्वेस्ट है कि ऐसा मत कीजिए. हमारी भारतीय संस्कृति को बचाकर रखिए और लोगों को मोटिवेट करिए. इतना बड़ा नाम आपका बन चुका है. आपको तो ये दिखाना चाहिए कि हम अपने कल्चर को कैसे प्रमोट करें, जो लोगों को कुछ सीखने को मिले हमसे. मैं सच में लोगों से जानना चाहता हूं कि आपने इन शोज में जाकर क्या सीखा? मेरी हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट है कि ऐसा कंटेंट मत बनाइये कि जेनरेशन खराब हो बल्कि किसी को कुछ सीखने को मिले.”
क्या है यह मामला?
बता दें, रणवीर इलाहाबादिया माता पिता पर आपत्तिजनक सवाल करने के बाद से लोगों के आक्रोश का सामना कर रहे हैं. उन्होंने एक यू-ट्यूबर से उनके माता पिता की सेक्स लाइफ के बारे में विवादित सवाल पूछा था. इसके लिए इलाहाबादिया के खिलाफ 24 घंटे में असम, महाराष्ट्र और एमपी समेत कई राज्यों में FIR दर्ज हो चुकी है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
