अश्लील जोक्स मामला : रणवीर अल्लाहबादिया-समय रैना समेत अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज

Ranveer Allahabadia 2 (1)

रणवीर इलाहाबादिया

The Hindi Post

मुंबई | स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पेरेंट्स पर अश्लील जोक करने पर यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया, कॉमेडियन समय रैना, अपूर्वा मखीजा के साथ ही शो के आयोजकों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. यह शिकायत मुंबई कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग को दी गई है. शिकायत दर्ज कराने के साथ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की गई है.

बॉम्बे हाई कोर्ट के वकील आशीष राय ने बताया, “मुंबई कमिश्नर के सामने यह शिकायत दर्ज की गई है. महिलाओं पर अश्लील कमेंट करने और लोकप्रियता, पैसे के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के खिलाफ शिकायत दी गई है. इस तरह के जितने भी ऑनलाइन पोर्टल हैं, उन सभी के खिलाफ सख्त कदम उठाने और कड़ी कार्रवाई करने के लिए मुंबई कमिश्नर के साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष और महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष के सामने भी शिकायत दर्ज कराई गई है.”

महाराष्ट्र बीजेपी उत्तर भारतीय मोर्चा के उपाध्यक्ष नीलोत्पल मृणाल ने भी मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है.

नीलोत्पल के अनुसार, “इंडियाज गॉट लेटेंट” शो में रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना ने बोलने की स्वतंत्रता के नाम पर अश्लीलता फैलाई है. इस संबंध में हमने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है. उन पर एफआईआर दर्ज किए जाने की प्रक्रिया चल रही है. उन सभी को जेल जाना पड़ेगा.”

शिकायतकर्ता के अनुसार, “वे टीआरपी के लिए गाली-गलौज नहीं कर सकते, वे ऐसी आपत्तिजनक कंटेंट नहीं बेच सकते जो भारतीय संस्कृति के अनुरूप नहीं है. इससे बच्चों और कॉलेज के छात्रों पर बुरा प्रभाव पड़ता है. उन पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए और ऐसा करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए. साथ ही उनके प्रोडक्शन हाउस और न्यूज चैनल को बंद किया जाना चाहिए.”

बता दें, स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का हाल ही में एक नया एपिसोड आया था जिसमें रणवीर अल्लाहबादिया पेरेंट्स को लेकर अश्लील कमेंट करता हुआ नजर आ रहा है. इस पर गीतकार-लेखक मनोज मुंतशिर ने भी प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने पेरेंट्स को सचेत करते हुए कहा कि गिरते स्तर की कॉमेडी से सावधान रहें, ये कोविड से ज्यादा खतरनाक वायरस है. स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया के साथ आशीष चंचलानी और अपूर्वा भी शो पर मौजूद थे. शो में रणवीर ने एक प्रतियोगी से बेहद अश्लील सवाल पूछा था जिसे हम यहां पर लिख भी नहीं सकते.

 

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!