दिल्ली पुलिस भगवंत मान जी के दिल्ली के घर पर रेड करने पहुंच गई है…”, बोली सीएम आतिशी

Atishi 10 (1)
The Hindi Post

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच सियासी पारा हाई है. 5 फरवरी को वोटिंग होनी है. इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दावा किया कि पंजाब के सीएम भगवंत मान के दिल्ली स्थित आवास (कपूरथला हाउस) पर रेड हुई है. रेड की कार्रवाई दिल्ली पुलिस ने की है. आतिशी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए दिल्ली पुलिस पर भाजपा की कथित गड़बड़ियों को नजरअंदाज करते हुए एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को अनुचित तरीके से निशाना बनाने का आरोप लगाया. आतिशी ने कहा कि भाजपावाले दिनदहाड़े पैसे, जूते, चादर बांट रहे हैं- वो किसी को नहीं दिखता. बल्कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के निवास पर रेड करने पहुंच जाते हैं.

इसी बीच, दिल्ली पुलिस का बयान भी सामने आया है. इसमें कहा गया है कि दिल्ली पुलिस की तरफ से कोई रेड नहीं की गई है. छापे की कार्रवाई करने रिटर्निंग अफसर की टीम पहुंची है. दिल्ली पुलिस सिर्फ सहयोग के लिए पहुंची है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!