दक्षिण कोरिया: सीढ़ी लगा के घर में घुसी पुलिस और राष्ट्रपति को कर लिया गिरफ्तार …..

Yoon Suk Yeol (1) (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. न्यूज एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच एजेंसियों ने योल के घर में घुसने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल किया. पुलिस सीढ़ी लगाकर योल के आवास के भीतर गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

आपको बता दे कि यून सुक योल अपने देश में महाभियोग का सामना कर रहे है. वह दक्षिण कोरिया के पहले ऐसे राष्ट्रपति बन गए हैं जिन्हें गिरफ्तार किया गया है. उन्हें देश (दक्षिण कोरिया) में अल्पकालिक मार्शल लॉ लागू करने के कारण गिरफ्तार किया गया है.

यून ने 3 दिसंबर की रात को अचानक मार्शल लॉ घोषित कर दिया था और संसद में विशेष बल और हेलिकॉप्टर भेज दिए थे. विपक्ष के साथ उनकी पार्टी के सांसदों ने उनके आदेश को अस्वीकार करके उन्हें अपना फैसला वापस लेने के लिए मजबूर किया. राष्ट्रपति यून को महाभियोग का सामना करना पड़ा और अब उनके अचानक लिए गए फैसले की आपराधिक जांच हो रही है.

यहां यह जानना जरुरी है कि राष्ट्रपति यून सुक योल की गिरफ्तारी दूसरे प्रयास में हो पाई है. इससे पहले जब पुलिस उनको गिरफ्तार करने पहुंची थी तो उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया था. इस कारण उनको गिरफ्तार नहीं किया जा सका था.

गिरफ्फ्तार होने के बाद राष्ट्रपति ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि उनके खिलाफ शुरू की गई यह जांच अवैध है. उन्होंने कहा कि मैंने सीआईओ (करप्शन इंवेस्टिगेशन ऑफिस) के समक्ष पेश होने का फैसला इसलिए किया ताकि कोई खूनखराबा ना हो. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि मैं इस जांच को सही मानता हूं.

दक्षिण कोरिया में तीन दिसंबर की रात को अचानक मार्शल लॉ लगाकर राष्ट्रपति यून सुक योल निशाने पर आ गए. राष्ट्रपति योल के खिलाफ सियोल की कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया था. यह पहली बार था कि किसी राष्ट्रपति (दक्षिण कोरिया के) के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!