छह साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, पुलिस ने POCSO के तहत दर्ज किया मामला

rape

प्रतीकात्मक फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

बेंगलुरु | बेंगलुरु में छह साल की मासूम बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना राममूर्ति नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 7.30 बजे घटी.

बच्ची के माता-पिता काम से बाहर गए थे और वह घर पर अकेली थी. आरोपी ने इसका फायदा उठाया और वारदात को अंजाम दे दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी पहचान बिहार निवासी अभिषेक कुमार (25) के रूप में हुई है.

आरोपी अभिषेक कुमार राजमिस्त्री का काम भी करता था. उसने पीड़िता को अकेला पाया तो वह उसे बहला-फुसलाकर घर से सुनसान जगह पर ले गया. इसके बाद उसने कथित तौर पर रेप किया.

सूत्रों ने बताया कि यौन उत्पीड़न के दौरान बच्ची की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. और अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!