“नहाती नहीं थी, इसलिए नहीं बनाता था संबंध”, निकिता सिंघानिया के अननैचुरल सेक्स वाले आरोप पर अतुल ने क्या कहा था?
बीते 09 दिसंबर को अतुल सुभाष नाम के एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी. सुसाइड करने से पहले उन्होंने 23 पन्नो का एक सुसाइड नोट लिखा था. साथ ही उन्होंने 80 मिनट का एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था. इसमें उन्होंने सुसाइड करने का कारण भी बताया था.
उन्होंने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने अप्राकृतिक यौन संबंध के आरोपों से भी इंकार कर दिया था. उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी स्वच्छता का ध्यान नहीं रखती थी जिस कारण उनके बीच शारीरिक संबंध नहीं बन पाते थे. उन्होंने अपनी पत्नी, सास, साले और अन्य रिश्तेदारों पर प्रताड़ना का आरोप भी लगाया.
अतुल सुभाष ने करीब डेढ़ घंटे के वीडियो में विस्तार से अपनी बात कही. उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी चार-पांच दिन तक नहीं नहाती थी. इससे उन्हें शारीरिक संबंध बनाने में परेशानी होती थी. उन्होंने अपनी पत्नी की कुछ अपेक्षाओं का भी जिक्र किया जो उन्हें असहज लगती थी. अतुल सुभाष ने कहा, “धारा 377 की बात करते हैं, जो है अननैचुरल सेक्स. मुझे नहीं पता कि मैंने कौन-सा अननैचुरल सेक्स किया है. उन्होंने आगे कहा, “…मेरी पत्नी के पास कोई भी मेडिकल प्रूफ, कोई भी मेडिकल एग्जामिनेशन कुछ भी नहीं है.”
अतुल ने बताया कि उनकी पत्नी की स्वच्छता की आदतें उन्हें परेशान करती थीं. उन्होंने कहा था, “अब मैं बताना चाहूंगा कुछ बातें. अननैचुरल सेक्स की बात तो दूर, जो नॉर्मल सेक्स होता है वो भी 6 महीने से नहीं हुआ था. इसका कारण मैं आपको बताऊं तो यह है कि मेरी पत्नी चार-चार पांच-पांच दिनों तक नहाती नहीं थी… तब भी जबकि बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराना होता था… साफ़ सफाई का कोई ख्याल नहीं…”
उन्होंने आगे बताया, “उसकी आदत थी कि जो आपका आर्मपिट होता है उसे उसको चाटना होता था… उसका स्पर्श होता था…. आप सोच सकते हैं कि यह किसी भी आदमी को ये कितना अजीब सा गंदा लगेगा.”
यह स्थिति उन्हें इतनी असहज लगती थी कि वह अपनी पत्नी से शारीरिक दूरी बनाए रखते थे. जब भी उनकी पत्नी शारीरिक संबंध बनाने की पहल करती थी तो वे बहाने बना देते थे. उन्होंने कहा, “हर दिन जब वह सेक्स के लिए पहल करती थी, तो मैं बहाना बनाता था कि सिरदर्द हो रहा है, थक गया हूं….”
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
