श्रीलंकाई नौसेना ने आठ भारतीय मछुआरों को पकड़ा, नावें जब्त कीं….

Fishing Boats In Sea Depositphotos_770454184_XL (1) (1)
The Hindi Post

चेन्नई | श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के रामेश्वरम से आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है. इन मछुआरों पर आरोप है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार की थी. आरोप है कि श्रीलंका के नियंत्रण में आने वाले समुद्री क्षेत्र में ये लोग मछलियां पकड़ रहे थे.

तमिलनाडु तटीय पुलिस के सूत्रों के अनुसार, भारतीय मछुआरों को रविवार तड़के गिरफ्तार किया गया. श्रीलंकाई नौसेना ने दो महंगी मशीनीकृत मछली पकड़ने वाली नौकाएं भी जब्त कर ली है. ये नौकाएं इन भारतीय मछुआरों की है.

हिरासत में लिए गए मछुआरों को पूछताछ के लिए कांकेसंतुरई बंदरगाह शिविर ले जाया गया है. उसके बाद उन्हें जाफना मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को सौंपा जाएगा.

Reported By: IANS, Edited By: Hindi Post Web Desk

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!