शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भीड़ ने किया पथराव, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज किया, VIDEO

Sambhal Main Bawal (1)
The Hindi Post

यूपी के संभल में शाही मस्जिद का कोर्ट के आदेश पर सर्वे हो रहा है. आज सुबह सर्वे टीम मस्जिद पहुंची. उसे सर्वे का काम करना था पर लोग उग्र हो गए. पुलिस ने स्थिति संभालने की कोशिश की तो लोगों ने पथराव कर दिया. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े.

दरअसल, कोर्ट के आदेश पर दूसरी बार सर्वे करने के लिए पहुंची टीम का लोगों ने विरोध किया. लोग काफी नाराज थे. इसके बाद भीड़ ने पुलिस को निशाना बनाया और पथराव किया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें पुलिस हेलमेट पहने हुए नजर आ रही है. वही दूसरी तरफ से पथराव हो रहा है.

फिलहाल संभल में तनाव है और जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद है.

बता दे कि संभल में शाही मस्जिद के सर्वे का आदेश कोर्ट ने दिया था. इसी आदेश के चलते सर्वे टीम मस्जिद पहुंची थी.

कोर्ट के आदेश पर बीते मंगलवार को भी सर्वे हुआ था. इस दौरान वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करवाई गई थी. सर्वे टीम को अपनी सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करनी है.

हिन्दू पक्ष का दावा है यह मस्जिद दरअसल हरिहर मंदिर है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!