कितने वोटों के अंतर से जीते झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे?

Hemant Soren 40 (1)

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की फाइल फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव जीत गए है. उन्होंने बरहेट सीट से चुनाव लड़ा था. हेमंत सोरेन ने बीजेपी के गमलीयेल हेम्ब्रोम को 39,791 वोटों के अंतर से हरा दिया है. जहां हेमंत सोरेन को 95,612 वोट मिले वही हेम्ब्रोम को 55,821 वोटों से ही संतोष करना पड़ा.

इस सीट पर 20 राउंड की मतगणना हुई थी. शुरू से ही हेमंत सोरेन ने बढ़त बना ली थी जो अंत तक बनी रही.

 

वही महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे 1,20,717 वोटों के मार्जिन से जीते है. उन्होंने केदार प्रकाश दीघे को हराया. एकनाथ शिंदे को 1,59,060 वोट मिले हैं और दीघे 38,343 वोट ही हासिल कर पाए. केदार प्रकाश शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे थे. आपको बता दे कि एकनाथ शिंदे कोपरी – पचपाखड़ी विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और जीते हैं. उन्होंने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है. इस सीट पर NOTA के पक्ष में 2,676 वोट पड़े.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (फाइल फोटो: ट्विटर)

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!