लोक सभा उपचुनाव: प्रियंका गांधी वाड्रा ने दर्ज की बड़ी जीत, अपने भाई राहुल का रिकॉर्ड भी तोड़ा

priyanka and rahul gandhi (1)
The Hindi Post

केरल की वायनाड सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव जीत गई है. उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सत्यन मोकेरी को 4 लाख 10 हजार वोटों से हरा के बड़ी जीत दर्ज की है.

जहां प्रियंका को 6,22,338 वोट मिले, वही सत्यन को केवल 2,1,1407 वोट हासिल हुए. तीसरे नंबर पर रही बीजेपी की प्रत्याशी. बीजेपी की नव्या हरिदास को केवल 1,09,939 वोट मिले. यह आकड़े निर्वाचन आयोग ने जारी किए है.

इस तरह जीत हासिल कर प्रियंका गांधी वाड्रा सांसद बन गई है. इससे कांग्रेस में खुशी की लहर है.

बता दे कि इस साल हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड सीट पर रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की थी. उन्होंने 6,47,445 वोट प्राप्त किए थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनी राजा (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी) को 2,83,023 वोट मिले थे. राहुल गांधी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 3,64,422 मतों के अंतर से हराया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!