झांसी अग्निकांड: 10 नवजातों की मौत के बीच अस्पताल में हो रहा था चूने का छिड़काव, डिप्टी सीएम करने वाले थे दौरा, VIDEO
झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू वार्ड में शुक्रवार को भीषण आग लग गई थी. इसमें 10 बच्चों की जलकर मौत हो गई. इस भयानक घटना के बाद शनिवार को यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मौके पर पहुंचना था. उनके यहां आने से पहले चूने का छिड़काव किया गया. अब इसको लेकर कांग्रेस यूपी सरकार पर हमलावर हो गई है.
यूपी कांग्रेस ने वीडियो X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “यह चूने का छिड़काव झांसी में आला अधिकारियों और उप मुख्यमंत्री जी के आवभगत के लिए किया जा रहा था. मंत्री जी और जिम्मेदार अधिकारी वहां 10 बच्चों की मौत का जायजा लेने पहुंचने वाले थे और स्थानीय प्रशासन उनके अभिनन्दन की तैयारियों में जुटा हुआ था. बेशर्मी का इससे बड़ा उदाहरण और कुछ नहीं हो सकता. यह बेशर्मी तब हो रही थी जब जिले में 10 बच्चों की मौत का मातम फैले हुए 4 घंटे भी नहीं हुए थे.”
यूपी कांग्रेस ने आगे कहा, “नवजातों के हताहत होने की दुर्घटना पर भी अपने स्वागत की तैयारी कराने वालों को यह जनता कभी माफ नहीं करेगी. उन्हें अपने लापरवाही की जिम्मेदारी लेनी ही होगी और उस कारण और दोषी को भी चिन्हित करना होगा जिसने इन बच्चों को काल के गाल में भेज दिया.”
यह चूने का छिड़काव झांसी में आला अधिकारियों और उप मुख्यमंत्री जी के आवभगत के लिए किया जा रहा था।
मंत्री जी और जिम्मेदार अधिकारी वहां 10 बच्चों की मौत का जायजा लेने पहुंचने वाले थे और स्थानीय प्रशासन उनके अभिनन्दन की तैयारियों में जुटा हुआ था।
बेशर्मी का इससे बड़ा उदाहरण और कुछ… pic.twitter.com/07yWaOP0DI
— UP Congress (@INCUttarPradesh) November 16, 2024
मामले ने तूल पकड़ा तो डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को सफाई देनी पड़ी. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने चूना डाला उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. जिलाधिकारी झांसी को ऐसे लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
