शाहिद कपूर अब हर महीने घर बैठे कमाएंगे 20 लाख रूपए….

Shahid Kapoor and Mira Rajput (2) (1)

Photo Credit: Instagram/Shahid Kapoor

The Hindi Post

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने अपना लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर उठा दिया है. यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आई है.

एनडीटीवी.इन ने ‘स्क्वायरयार्ड्स’ के हवाले से इस बारे में रिपोर्ट किया है. स्क्वायरयार्ड्स को मिले प्रॉपर्टी डाक्यूमेंट्स के मुताबिक, शाहिद और मीरा ने मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित अपने आलीशान अपार्टमेंट को किराए पर दे दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 लख रुपए प्रति महीने पर इस अपार्टमेंट को 5 साल के लिए किराए पर दिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अपार्टमेंट ओबेरॉय रियलिटी, 360 वेस्ट कॉम्प्लेक्स में स्थित है. इसे 5395 स्क्वायर फुट में बनाया गया है. आलीशान फ्लैट के साथ 3 पार्किंग एरिया भी शामिल हैं. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि 7 नवंबर को इस अपार्टमेंट का रजिस्ट्रेशन हुआ है.

एनडीटीवी.इन ने दस्तावेजों के हवाले से रिपोर्ट किया कि यह अपार्टमेंट डी डेकोर होम फैब्रिक के सीनियर एग्जीक्यूटिव दीपन भूपतानी को किराए पर दिया गया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!