प्रधानमंत्री मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी चार हत्याओं से दहला, हत्या आरोपी ने खुद की भी ली जान

Death Depositphotos_660225762_S (1) (1) (1)
The Hindi Post

यूपी का वाराणसी शहर चार हत्याओं से दहल गया है. दरअसल, यहां एक शख्स पर अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने का आरोप है. हैरान करने वाली बात यह है कि जिस शख्स ने कथित तौर पर हत्याएं की उसने बाद में खुद की भी जान ले ली.

यह मामला वाराणसी के भदैनी इलाके का है. मृतकों की पहचान नीतू, गौरांगी, नवनेंद्र और सुबेंद्र के रूप में हुई है. नीतू गोली मारने वाले शख्स राजेंद्र गुप्ता की पत्नी थी. बाकी तीनों मृतक राजेंद्र और नीतू के बच्चे थे. इनमें नवनेंद्र सबसे बड़ा था. वह बेंगलुरु में एक कंपनी में काम करता था. बाकी दोनों बच्चे स्कूल में पढ़ते थे.

पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. जांच में सामने आया है कि सभी की मौत गोली लगने से हुई है. राजेंद्र ने खुद को भी कथित तौर पर गोली मारी थी. उसका शव एक दूसरे मकान में मिला है. पुलिस जांच में सामने आया है कि राजेंद्र ने सभी को सोते समय गोली मारी थी. यह वारदात मंगलवार तड़के घटी. इस वारदात का तब पता चला जब दोपहर में घरेलु सहायिका सफाई करने मृतकों के घर पहुंची. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस जब मौके पर आई तो मकान में चार लाशें पड़ी थी और आरोपी राजेंद्र घर पर नहीं था. राजेंद्र का शव इस घर से 10 किलोमीटर दूर एक निर्माणाधीन मकान में मिला. अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. यह जानने की कोशिश हो रही है कि इस वारदात को क्यों अंजाम दिया गया. साथ ही राजेंद्र दूसरे मकान में कैसे पहुंचा, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. शवों को पोस्टमॉर्टेम के लिए ले जाया गया है.

फिलहाल, क्षेत्र में यह वारदात चर्चा का विषय बनी हुई है. हर कोई यह जानना चाहता है कि इस वारदात को क्यों अंजाम दिया गया.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!