कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी, 24 घंटे में रिपोर्ट हुए इतने मामले…

Corona-IANS-July-28

फाइल फोटो/आईएएनएस

The Hindi Post

देश में कोरोना मामलों की तादाद में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को जारी नए अपडेट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 203 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं. कोरोना से अब तक कुल 28 लोगों की मौत हुई है. मौजूदा वक्त में कोरोना से जुड़े एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3961 हो गई है. पिछले 24 घंटों में दो मरीजों ने दम तोड़ा है. इनमें कर्नाटक और केरल से एक-एक मरीज थे.

पिछले एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना मामलों की बढ़ोतरी पश्चिम बंगाल में हुई है. वहीं, केरल 1400 एक्टिव मामलों के साथ नंबर एक पर है.

मौजूदा वक्त में महाराष्ट्र में 485, दिल्ली में 436, गुजरात में 320, पश्चिम बंगाल में 287, कर्नाटक में 238, तमिलनाडु में 199 और उत्तर प्रदेश में 149 एक्टिव मामले हैं. इसके अलावा भी कई राज्यों में कोरोना के मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं, जिनकी संख्या 100 से कम है.

कोरोना वायरस से जुड़े नए मामलों में आया यह उछाल बहुत तेज़ रहा है. 22 मई को सिर्फ़ 257 एक्टिव मामलों से बढ़कर 26 मई तक 1,010 हो गए और फिर शनिवार तक तीन गुना से ज़्यादा बढ़कर 3,395 हो गए. बढ़ते मामलों के बावजूद, स्वास्थ्य अधिकारियों ने पेनिक न होने की गुजारिश की है.

मई 2025 तक, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने LF.7 और NB.1.8 कोविड सबवेरिएंट को निगरानी में रखे जाने वाले वेरिएंट के रूप में बताया है. ये वही वेरिएंट्स हैं, जो कथित तौर पर चीन और एशिया के कुछ हिस्सों में संक्रमण में बढ़ोतरी को बढ़ावा दे रहे हैं.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!