जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के चुनाव नतीजों पर राहुल गांधी ने दी पहली प्रतिक्रिया

Rahul Gandhi Sep 04 (1) (1)

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के चुनाव नतीजों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी हैं. उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों को शुक्रिया कहा और हरियाणा चुनाव के नतीजों पर विश्लेषण करने की बात कही.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर बुधवार को लिखा, “जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया – प्रदेश में INDIA की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है.”

“हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं. अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे.”

“सभी हरियाणा वासियों को उनके समर्थन और हमारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए दिल से धन्यवाद.”

“हक का, सामाजिक और आर्थिक न्याय का, सच्चाई का यह संघर्ष जारी रखेंगे, आपकी आवाज बुलंद करते रहेंगे.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!