सेना के जवान का शव मिला, शरीर पर हैं गोलियों के निशान, कल आतंकियों ने किया था अगवा

Army (2)

सांकेतिक तस्वीर (क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से सेना के दो जवानों का अपहरण कर लिया गया था. इन जवानों का अपहरण आतंकियों ने किया था. अब इन दो जवानों ने से एक का शव मिला हैं. उनके शरीर में गोलियों के निशान हैं. जबकि दूसरा जवान सकुशल वापस लौट आया हैं.

ANI ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया हैं कि सेना का जवान का शव मिला हैं. आतंकियों ने दो जवानों का अनंतनाग से अपहरण किया था. एक जवान के शरीर पर गोलियों के निशान हैं. वही दूसरा जवान वापस आने में सफल रहे हैं.

सूत्रों के हवाले से आगे कहा गया हैं कि जवान कल से लापता था और उन्हें सुरक्षा बल ढूंढ रहे थे.

इस मामले में और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा हैं.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!